संगीत -- सारेगामा सी डी मूल्य -- १५० रूपये
संगीत कंपनी सारेगामा ने पिछले दिनों फिल्म '' शाबाश यू कैन डू इट '' का संगीत रिलीज़ किया. इस फिल्म के निर्माता हैं डॉ. देवदत्त टी. कपाड़िया व निर्देशक हैं शंकर मोंडल. गीतकार हैं कुमार, देव नारायण, व राहुल सेठ, गीतों की मधुर धुनें बनाईं हैं संगीतकार संतोख सिंह धालीवाल ने, गीतों को गाया है सोहम चक्रवर्ती, जावेद अली, लावण्या, कुनाल गांजावाला, सुनिधि चौहान, राहुल सेठ, कृष्णा, नक्श अज़ीज़ और संगीतकार संतोख सिंह ने. श्रोताओ के लिए सी डी को रिलीज़ किया है संगीत कंपनी सारेगामा ने.
फिल्म '' शाबाश यू कैन डू इट'' की सी डी में पहला गीत है ''यू कैन डू इट शाबाश'' कुछ भी कर गुजरने के इरादे को लेकर गाया है गायक सोहम चक्रवर्ती ने, इस जोशीले गीत को सुनकर निशिचित रूप से युवाओ में जोश भरेगा. '' एक हकीक़त तुम लगते हो'' गीत को गाया है जावेद अली ने, साधरण गीत है यह. ''मी मायसेल्फ'' गीत को जोशीले अंदाज में गाया है कुनाल गांजावाला ने, ''लगता नहीं दिल'' अपने किसी की याद में गाया है इस गीत को गायक ने, अच्छा गीत है. यह गीत दो बार है सी डी में.
''किस मी वन मोर टाइम'' सुनिधि की आवाज में है यह गीत, युवाओ में लोकप्रिय होगा यह. ''मै ही मै हूँ'' गीत खुद को साबित करने के अंदाज में गाया है राहुल सेठ, कृष्णा, नक्श अज़ीज़ ने.
''शाबाश यू कैन डू इट '' फिल्म में सभी गीत ऐसे हैं जो कि विशेष रूप से युवाओ के लिए ही बनाये गये हैं. इन गीतों को सुनकर उनमें जोश भरेगा और वो एक दूसरे से कहेगें ''शाबाश यू कैन डू इट''.

0 comments:
Post a Comment